श्री समुच्चय पूजन (देव-शास्त्र-गुरु, विदेहक्षेत्र में विद्यमान बीस तीर्थंकर, सिद्ध पूजन)

देव-शास्त्र-गुरु नमन करि, बीस तीर्थंकर ध्याय |
सिद्ध शुद्ध राजत सदा, नमून चित्त हुलसाय ||

ॐ ह्रीं श्री देवशास्त्रगुरु समूह! श्री विद्यमान विंशति तीर्थकर समूह! अनंतानंत सिद्ध परमेष्ठी समूह! अत्र अवतर अवतर संवौषट आह्वाह्न्म |
ॐ ह्रीं श्री देवशास्त्रगुरु समूह! श्री विद्यमान विंशति तीर्थकर समूह! अनंतानंत सिद्ध परमेष्ठी समूह!! अत्र तिष्ठ: ठ: ठ: स्थापनम |
ॐ ह्रीं श्री देवशास्त्रगुरु समूह! श्री विद्यमान विंशति तीर्थकर समूह! अनंतानंत सिद्ध परमेष्ठी समूह!! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट सन्निधिकरणम |

अनादिकल से जग में स्वामिन जल से शुचिता को माना |
शुद्ध निजातम सम्यक, रत्नत्रयनिधि की नहिं पहचाना ||
अब निर्मल रत्नत्रय जल ले, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |
विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध प्रभु के गुण गाऊं ||
बड़े भाग्य से अवसर पाया, श्रावक कुल पर्याय मिली |
श्री जिनवर की पूजन करते, जिनवाणी की राह मिली ||

ॐ ह्रीं श्री देवशास्त्रगुरुभ्य:, श्री विदेहक्षेत्रे विद्यमान विंशति तीर्थकरेभ्य:, श्री अनंतानंत सिद्धपरमेष्ठीभ्य: जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा |

भाव आताप मिटावन की निज में ही क्षमता समता है |
अनजाने ही अब तक मैंने पर में की झूठी ममता है ||
चन्दन सम शीतलता पाने, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |
विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध प्रभु के गुण गाऊं ||
बड़े भाग्य से अवसर पाया, श्रावक कुल पर्याय मिली |
श्री जिनवर की पूजन करते, जिनवाणी की राह मिली ||

ॐ ह्रीं श्री देवशास्त्रगुरुभ्य:, श्री विदेहक्षेत्रे विद्यमान विंशति तीर्थकरेभ्य:, श्री अनंतानंत सिद्धपरमेष्ठीभ्य: भवातापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा |

अक्षयपद बिन फिरा जगत की, लख चौरासी योनि में |
अष्टकर्म के नाश करन को, अक्षत तुम ढिंग लाया मैं ||
अक्षयनिधि निज पाने अब, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |
विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध प्रभु के गुण गाऊं ||
बड़े भाग्य से अवसर पाया, श्रावक कुल पर्याय मिली |
श्री जिनवर की पूजन करते, जिनवाणी की राह मिली ||

ॐ ह्रीं श्री देवशास्त्रगुरुभ्य:, श्री विदेहक्षेत्रे विद्यमान विंशति तीर्थकरेभ्य:, श्री अनंतानंत सिद्धपरमेष्ठीभ्यो अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान निर्वपामीति स्वाहा ।

पुष्प सुगंधी से आत्म ने, शील स्वभाव नशाया है |
मन्मथ बाणों से बिंध करके, चहूँगति दुख उपजाया है ||
स्थिरता निज में पाने को, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |
विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध प्रभु के गुण गाऊं ||
बड़े भाग्य से अवसर पाया, श्रावक कुल पर्याय मिली |
श्री जिनवर की पूजन करते, जिनवाणी की राह मिली ||

ॐ ह्रीं श्री देवशास्त्रगुरुभ्य:, श्री विदेहक्षेत्रे विद्यमान विंशति तीर्थकरेभ्य:, श्री अनंतानंत सिद्धपरमेष्ठीभ्य: कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा ।

षटरस मिश्रित भोजन से, ये भूख न मेरी शांत हुई |
आतमरस अनुपम चखने से, इन्द्रिय मन इच्छा शमन हुई ||
सर्वथा भूख मेटन को, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |
विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध प्रभु के गुण गाऊं ||
बड़े भाग्य से अवसर पाया, श्रावक कुल पर्याय मिली |
श्री जिनवर की पूजन करते, जिनवाणी की राह मिली ||

ॐ ह्रीं श्री देवशास्त्रगुरुभ्य:, श्री विदेहक्षेत्रे विद्यमान विंशति तीर्थकरेभ्य:, श्री अनंतानंत सिद्धपरमेष्ठीभ्य: क्षुधारोगविनाशनाय नेवैद्यम निर्वपामीति स्वाहा ।

जड़दीप विनश्वर को, अब तक समझा था मैंने उजियारा |
निजगुण दरशायक ज्ञान दीप से, मिटा मोह का अँधियारा ||
ये दीप समर्पित करके मैं, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |
विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध प्रभु के गुण गाऊं ||
बड़े भाग्य से अवसर पाया, श्रावक कुल पर्याय मिली |
श्री जिनवर की पूजन करते, जिनवाणी की राह मिली ||

ॐ ह्रीं श्री देवशास्त्रगुरुभ्य:, श्री विदेहक्षेत्रे विद्यमान विंशति तीर्थकरेभ्य:, श्री अनंतानंत सिद्धपरमेष्ठीभ्य: मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा ।

ये धुप अनल में खेने में, कर्मों को नहीं जलायेगी |
निज में निज की शक्ति ज्वाला, जो राग द्वेष नशायेगी ||
उस शक्ति धन प्रगटाने को, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |
विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध प्रभु के गुण गाऊं ||
बड़े भाग्य से अवसर पाया, श्रावक कुल पर्याय मिली |
श्री जिनवर की पूजन करते, जिनवाणी की राह मिली ||

ॐ ह्रीं श्री देवशास्त्रगुरुभ्य:, श्री विदेहक्षेत्रे विद्यमान विंशति तीर्थकरेभ्य:, श्री अनंतानंत सिद्धपरमेष्ठीभ्यो अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा ।

पिस्ता, बादाम, श्रीफल, लवंग चरणन तुम ढिग मैं ले आया |
आतमरस भीने निजगुण फल, मम मन अब उनमें ललचाया ||
अब मोक्ष महाफल पाने को, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |
विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध प्रभु के गुण गाऊं ||
बड़े भाग्य से अवसर पाया, श्रावक कुल पर्याय मिली |
श्री जिनवर की पूजन करते, जिनवाणी की राह मिली ||

ॐ ह्रीं श्री देवशास्त्रगुरुभ्य:, श्री विदेहक्षेत्रे विद्यमान विंशति तीर्थकरेभ्य:, श्री अनंतानंत सिद्धपरमेष्ठीभ्य: मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा ।

अष्टम सुधा पाने को, कर में ये आठो द्रव्य लिए |
सहजशुद्ध स्वाभाविकता से, निज में निजगुण प्रकट किये ||
ये अर्घ्य समर्पण करके, श्री देव-शास्त्र-गुरु को ध्याऊँ |
विद्यमान श्री बीस तीर्थंकर, सिद्ध प्रभु के गुण गाऊं ||
बड़े भाग्य से अवसर पाया, श्रावक कुल पर्याय मिली |
श्री जिनवर की पूजन करते, जिनवाणी की राह मिली ||

ॐ ह्रीं श्री देवशास्त्रगुरुभ्य:, श्री विदेहक्षेत्रे विद्यमान विंशति तीर्थकरेभ्य:, श्री अनंतानंत सिद्धपरमेष्ठीभ्यो अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।

जयमाला

(दोहा)
देव-शास्त्र-गुरु बीस तीर्थकर, सिद्ध प्रभु भगवान |
अब बरनू जयमलिका, करूं स्तवन गुणगान ||
(भुजंगप्रयात)
नसे घतिया कर्म जू अर्हन्त देवा, करें सुर असुर नर मुनि नित्य सेवा |
दरश ज्ञान सुख बल अनंत के स्वामी, छियालीस गुण युक्त महा ईश नामी ||
तेरी दिव्य वाणी सदा भव्य मानी, महा मोह विध्वन्सिनी मोक्षदानी |
अनेकांतमाय द्वादशांग बखानी, नमो लोक माता श्री जैनवाणी ||
विरागी आचारज उवज्झाय साधू, दरश ज्ञान भंडार समता अराधू |
नगन वेशधारी सु एकाविहारी, निजानन्द मंडित मुकति पथ प्रचारी ||
विदेह क्षेत्र में तीर्थंकर बीस राजें, विहरमान वंदूं सभी पाप भाजें |
नमून सिद्ध निर्भय निरामय सुधामी, अनाकुल समाधान सहजाभिरामी ||

ॐ ह्रीं श्री देवशास्त्रगुरुभ्य:, श्री विदेहक्षेत्रे विद्यमान विंशति तीर्थकरेभ्य:, श्री अनंतानंत सिद्धपरमेष्ठीभ्यो अनर्घ्यपदप्राप्तये 
जयमाला अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा ।
देव-शास्त्र-गुरु बीस तीर्थंकर सिद्ध हृदय बीच धरले रे |
पूजन ध्यान गान गुण करके भवसागर जिय तरले रे ||

इत्याशीर्वाद: पुष्पांजलि क्षिपेत

प्रिंट करें