संकलन के बारे में:

यह ब्लॉग एक प्रयास है, जिसका उद्देश्य जिनवाणी की रचनाओं का एक स्थान पर संकलन है| जिनवाणी एक अथाह सागर है, जिनका कोई आदि-अंत प्रतीत नहीं होता, अत: इस प्रयास की भी कोई सीमा नहीं हो सकती| इस प्रयास का उद्देश्य जिनवाणी को लोगों तक सुलभता से पहुँचाना है|

वर्तमान समय इन्टरनेट का समय है| सभी कुछ आजकल इन्टरनेट पर उपलब्ध है| जिनवाणी की कृतियाँ भी यहाँ उपलब्ध हैं| परन्तु अनेक कृतियाँ अलग-अलग जगहों पर उपलब्ध हैं| यह प्रयास उन कृतियों को एक स्थान पर संकलित करने का है|

इस संकलन को पूरी तरह शुद्धता पूर्ण रखने का मेरी तरह से पूर्ण प्रयास किया गया है, फिर भी मनुष्य पर्याय द्वारा गलतियाँ स्वाभाविक हैं| अत: यहाँ पर हुई किसी भी प्रकार की गलती अथवा अशुद्धि के लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ| साथ ही अशुद्धि को दूर करने हेतु लोगों से सहयोग भी अपेक्षित है|

वीर प्रभु से मेरी यही प्रार्थना है, कि इस संकलन को मैं इसके उद्देश्य तक पहुंचा पाऊँ|


  संकलनकर्ता
अंकित कुमार जैन
रायपुर, छत्तीसगढ़

प्रिंट करें