लागी तुमसे लगन, ले लो अपनी शरण
पारस प्यारा, मेटो मेटो जी संकट हमारा ||
निश दिन तुमको जपूँ, पर से नेहा तजूं
जीवन सारा, तेरे चरणों में बीते हमारा || मेटो...
अश्वसेन के राज दुलारे, वामादेवी के सूत प्राण प्यारे
सब से नेहा तोडा, जग से मुह को मोड़ा, संयम धारा || मेटो...
इंद्र और धरणेन्द्र भी आये, देवी पद्मावती मंगल गए
आशा पुरो सदा, दुःख नहीं पावे कदा, सेवक थार || मेटो...
जग के दुःख की तो प्रवाह नहीं है, स्वर्ग सुख की भी चाह नहीं है
मेटो जामन-मरण, होवे ऐसा यतन, पारस प्यारा || मेटो...
लाखों बार तुम्हे शीश नवाऊँ, जग के नाथ तुम्हे कैसे पाऊं
मैं तो व्याकुल भया, दर्शन बिन ये जिया, लगे खारा || मेटो...