श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान की आरती

ॐ जय मुनिसुव्रत स्वामी, प्रभु जय मुनि मुनिसुव्रत स्वामी
भक्ति भाव से प्रणमूँ, जय अंतरयामी|| ॐ जय...
राजगृही में जन्म लिया प्रभु, आनंद भयो भारी
सुर-नर-मुनि गुण गायें, आरती कर थारी|| ॐ जय...
पिता तुम्हारे सुमित्र राजा, श्यामा के जाया
श्यामवर्ण मूरत है तेरी, पैठन में अतिशय दर्शाया|| ॐ जय...
जो ध्यावे सुख पावे, सब संकट दूर करें
मनवांछित फल पावें, जो प्रभु चरण धरें|| ॐ जय...
जन्म-मरण दुःख हरो प्रभु, सब पाप मिटे मेरे
ऐसी कृपा करो, प्रभु हम दास रहें तेरे|| ॐ जय...
निज-गुण ज्ञान का दीपक, ले आरती करूँ थारी
सम्यक ज्ञान दो सबको, जय त्रिभुवन के स्वामी|| ॐ जय...
ॐ जय मुनिसुव्रत स्वामी, प्रभु जय मुनि मुनिसुव्रत स्वामी
भक्ति भाव से प्रणमूँ, जय अंतरयामी|| ॐ जय...

प्रिंट करें